कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में परमवीर चक्र से सम्मानित वीर शहीद हवलदार अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीरता और बलिदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि 10 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के पैटन टैंकों को निशाना बनाया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता और देशभक्ति को सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में अवधेश सिंह, रियाजुद्दीन खान, विजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, रईस रिजवी छब्बन, प्रताप यादव, आशुतोष सिंह, सुबोध सिंह सरदार, रामलाल प्रसाद, उदय कुमार सिंह, रंजीत झा, राकेश साहू, रीता शर्मा, फिरोज खान, हरिराम टुडू, नमिता सिंह सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

