Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, मुआवजा और पुनर्वास की मांग
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 10 सितंबर। बंगाल क्लब में गुरुवार को एटक लीगल सेल की प्रेस वार्ता में मजदूरों की सुरक्षा, शोषण और औद्योगिक दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। लीगल सेल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो ने ठेका मजदूरों के वेतन, रोजगार रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।

    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना पर एटक की मांग

    लीगल सेल सचिव गिरीश कुमार सिंह ने टाटा स्टील कलर्स (ब्लूस्कोप) में 21 जून को हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए बताया कि काम के दौरान एक ठेका मजदूर का हाथ कोहनी के नीचे से कट गया था। उन्होंने कहा कि इलाज के साथ मजदूर को वैधानिक मुआवजा, सामाजिक सुरक्षा और पुनर्वास का अधिकार मिलना चाहिए।

    एटक कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि कानून का पालन केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा में दिखाई देना चाहिए। एटक ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, वैधानिक रिपोर्टिंग, मशीनरी व सुरक्षा मानकों की जांच, ठेकेदार के लाइसेंस, नियुक्ति-वेतन रिकॉर्ड, ईएसआई-पीएफ, मुआवजा और पुनर्वास की जांच की मांग की।

    संगठन ने चेतावनी दी कि उचित समाधान नहीं होने पर श्रम विभाग और न्यायिक मंचों के समक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता में बीरेंद्र कुमार सिन्हा, हीरा अटकने, धनंजय शुक्ला, शशि भूषण कुमार और सूरज कुमार मौजूद थे।

    अधिक जानकारी के लिए टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    एटक औद्योगिक दुर्घटना मजदूर सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन सुराज धरना 12 सितंबर को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में, पेंशन व खाद-बीज की मांग
    Next Article झारखंड के निजी अस्पतालों में आयुष्मान से मोतियाबिंद का फेको सर्जरी चालू करने की मांग उठी

    Related Posts

    कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन

    September 10, 2026

    मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    September 10, 2026

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन

    मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    मानवाधिकार सहयोग संघ ने धातकीडीह में खोला नया कार्यालय

    एसपीएसबी इंटर-स्टील प्लांट शतरंज चैंपियनशिप में टाटा स्टील उपविजेता

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टीएमएच ने चलाया जागरूकता अभियान

    हिंदुत्व को जाने बिना आलोचना करना गलत : सरयू राय

    सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप, दो मासूम भाइयों को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से निकाला

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.