Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले
    झारखंड

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    nizamBy nizamSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

     

    मुआवजा व रोजगार पर महादेव कुमार गंभीर, राज्यपाल के बाद विधायक को सौपे मांग पत्र

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: टंडवा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रैयतों के उचित मुआवजे, भूमि के बदले भूमि तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कोयद पंचायत निवासी महादेव कुमार ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार दास से पहल करने की मांग की है। महादेव कुमार द्वारा विधायक को दिए आवेदन में कहा है कि टंडवा क्षेत्र में सीसीएल कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण के दौरान प्रभावित रैयतों को वर्तमान में करीब 9.20 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की बात सामने आती है। उनके अनुसार यह दर वर्ष 1952 की पुरानी व्यवस्था पर आधारित बताई जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 में निर्धारित मुआवजा दर को वर्ष 2026 में उसी रूप में लागू करना वर्तमान भूमि मूल्य, महंगाई और मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने विधायक से इस मामले को विधानसभा में उठाकर पुरानी व्यवस्था एवं संबंधित प्रावधानों की समीक्षा तथा आवश्यक संशोधन की पहल करने का आग्रह किया है। आवेदन में प्रमुख रूप से कम से कम एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा निर्धारित करने की मांग की गई है। साथ ही, यदि पुरानी दर लागू करने वाला सेक्शन-9 अथवा कोई संबंधित प्रावधान बाधक है तो उसकी समीक्षा, संशोधन अथवा आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार के समक्ष मामला रखने की मांग की गई है। महादेव कुमार ने यह भी मांग की है कि उचित मुआवजा संभव नहीं होने की स्थिति में अधिग्रहित भूमि के बदले समान क्षेत्रफल की उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रैयतों और स्थानीय युवाओं को सीसीएल कंपनी में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जीएम एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पहल करने का आग्रह किया गया है। महादेव कुमार ने बताया यह केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि टंडवा क्षेत्र के अनेक रैयतों और स्थानीय युवाओं के भूमि, मुआवजा, आजीविका और रोजगार से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का विषय है। उन्होंने विधायक से विधानसभा में मामला उठाने के साथ-साथ सीसीएल के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावित लोगों के हित में ठोस पहल करने की अपील की है। महादेव कुमार पूर्व में महामहिम राज्यपाल से मिलकर मामले में लिखित अवगत कराए हैं। महादेव कुमार जमीन ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर भी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    Related Posts

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.