‘साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची, 8 सितंबर: सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान, महासचिव मनोज कुमार सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक राणा सिंह ने रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 13 सितंबर को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम ‘साझी शहादत, साझी विरासत’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष को दी। केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

