बोकारो में भीषण आग, आठ दुकानें जलकर खाक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के मार्केट में रविवार सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लगने से आठ दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
शुरुआती जांच में अवैध बिजली कनेक्शन को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। मौके पर अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर संचालित होने और आग के दौरान सिलेंडर में धमाके की बात भी सामने आई है। घटनास्थल से 6-7 सिलेंडर बरामद किए जाने की जानकारी है। आग में मिठाई, रिपेयरिंग और अन्य दुकानें जल गईं।

