Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत
    झारखंड

    कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत

    nizamBy nizamSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत

     

    पिकनिक मनाने निकले थे तीनों, पहले दो शव मिले, घंटों की तलाश के बाद सत्यम का भी शव बरामद

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: कृष्ण जन्माष्टमी पर जहां घर-घर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही थी, वहीं चतरा के तीन परिवारों में अपनों की एक दर्दनाक हादसे में मौत से मातम छा गया। पर्व की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गई। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित कड़गु पटेर नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि तीनों दोस्त सुबह साइकिल से नदी पहुंचे थे। नदी किनारे तीनों ने पास्ता बनाकर खाया। इसके बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और हादसे का शिकार हो गए।कुछ देर बाद ग्रामीणों ने नदी में एक बच्चे का शव देखा। वहीं दूसरे बच्चे का शव नदी से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चौर मोहल्ला निवासी 11वर्षीय अंश प्रकाश व ढंगरटोली निवासी 16 वर्षीय प्रिंस कुमार के शव मिलने के बाद तीसरे दोस्त 10 वर्षीय सत्यम कुमार के लापता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन खोजबीन शुरू की। गोताखोरों ने नदी के गहरे हिस्सों में घंटों तलाश की। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार सत्यम का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। तीसरे दोस्त का शव मिलने की खबर के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। तीनों बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। जन्माष्टमी के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल से पुलिस को दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग समेत अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ
    Next Article गिरिडीह में SIR सर्वे के दौरान बवाल, BDO समेत कर्मियों को बनाया बंधक

    Related Posts

    जब शिक्षक राजनीति में आते हैं, तो समाज को मिलती है दिशा* — *प्रो. केपी सोरेन

    September 4, 2026

    आज से मनोहरपुर में रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    September 4, 2026

    गिरिडीह में SIR सर्वे के दौरान बवाल, BDO समेत कर्मियों को बनाया बंधक

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब शिक्षक राजनीति में आते हैं, तो समाज को मिलती है दिशा* — *प्रो. केपी सोरेन

    आज से मनोहरपुर में रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    गिरिडीह में SIR सर्वे के दौरान बवाल, BDO समेत कर्मियों को बनाया बंधक

    कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत

    JSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ

    कोल इंडिया चेयरमैन ने मगध-आम्रपाली परियोजना का किया निरीक्षण, आउटसोर्सिंग के मनमानी से सीसीएल परेशान

    दो सगे भाइयों और मां की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, पार गढ़ा में मेडिकल कैंप

    गंगा का रौद्र रूप: बिहार में बाढ़, बर्बादी और बेबसी का सैलाब, नाव के सहारे जिंदगी; आठ जिले त्राहि-त्राहि

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.