Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    आजसू छात्र मोर्चा के प्रदर्शन में पुलिस से धक्का-मुक्की, सहिस बोले—दमन और अहंकार की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 2 सितंबर। झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों और छात्रों-युवाओं की आवाज दबाने के विरोध में आजसू छात्र मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में बुधवार शाम साकची स्थित सुभाष मैदान में झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने का प्रयास किया और पुतला छीनने की कोशिश की। इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को भूलती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से आंदोलन का सामना नहीं कर पाने पर सरकार पुलिस-प्रशासन के जरिए युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर आजसू कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता और दमन जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

    आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार पुलिस को आगे कर हिटलरशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

    नेताओं ने कहा कि पुतला दहन सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है। यदि सरकार ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो आजसू सड़क से लेकर सत्ता के गलियारे तक चरणबद्ध आंदोलन को और धार देगी।

    कार्यक्रम में कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, चंद्रेश्वर पांडेय, अप्पू तिवारी, देवाशीष चौधरी, अक्ष सिन्हा, मंगल टुडू, चंदन सिंह, मंटू शुक्ला, विकास मुंडा, रामदेव हेंब्रम, संगीता सिंह, अरूप मल्लिक, सुधीर सिंह, ललन झा, जमाल खान, मुन्ना भाई, जितेंद्र यादव, संजय साहू, मनोज महतो, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, राजेंद्र सोनकर, राज सिंह, संजय सिंह, सोनू सिंह, हैरी एंथोनी समेत सैकड़ों युवा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित
    Next Article मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    Related Posts

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    September 2, 2026

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    September 2, 2026

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    मानगो गोलचक्कर पर बस अनियंत्रित, दो बाइकें रौंदी

    पुलिस के दम पर नहीं दबेगी युवाओं की आवाज, आजसू ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    6 सितंबर के सेमिनार में तीन-तीन वीसी होंगे सम्मिलित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.