बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धालभूमगढ़। भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक अग्रसेन भवन, नरसिंहगढ़ में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
बैठक में भारत सरकार द्वारा MRPL-ONGC के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने बूथ समितियों एवं शक्तिकेंद्रों को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को जनता की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और जनसंपर्क को और व्यापक करना होगा।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा को सभी मंदिरों तक पहुंचाने तथा SIR अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन, जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती, बूथ का सशक्तिकरण और जनसेवा—भाजपा की प्राथमिकता।

