राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। बांग्ला पंजिका के अनुसार चतुर्थ सोमवार तथा हिन्दी पंचांग के अनुसार द्वितीय सोमवार को माताजी आश्रम हाता के शिव मंदिर में महेश बियानी तथा राजेश के नेतृत्व में शिव जी का बिशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भोग, आरती और भंडारा का आयोजन किया गया.
सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा शिव जी का जलाभिषेक किया गया. सुबह 10 बजे शिव जी का रुद्राभिषेक, भोग आरती की गई. अपरान्ह 1 बजे उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद खिलाया गया. इस अबसर पर माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे,चिंतामणि त्रिपाठी,कृष्ण पद मण्डल, पतित पावन दास, अमल बिस्वास, निताई महाकुड़, तरुण दे, सुबोध मण्डल, अमित मण्डल, तरित मण्डल, दुलाल मुखर्जी, संजीव साह, लोचना मण्डल, काज़ल मण्डल, सुजाता मरल, बकुल मिश्र, तनुश्री साहू के अलावे स्थानीय शिव भक्त, बच्चे और महिलाएं काफ़ी संख्या में उपस्थित थे.

