राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
चौरसिया परिवार गम्हरिया की ओर से रविवार को जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी स्थित नाग देवता सह गर्भु बाबा मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव की अध्यक्षता चौरसिया परिवार गम्हरिया के अध्यक्ष कैलाश चौरसिया ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज के संरक्षक सुरेश चौरसिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद और जमशेदपुर चौरसिया परिवार के अध्यक्ष नरेश मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा नाग देवता चौरसिया परिवार के इष्ट देवता है जिनकी पूजा परिवार की ओर से परंपरागत ढंग से प्रत्येक वर्ष की
जाती है। इस मौके पर समाज के विकास पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इसके सफल आयोजन में चौरसिया परिवार गम्हरिया कार्यकारिणी टीम शामिल हुए इस महोत्सव में चौरसिया परिवार गम्हरिया के महामंत्री राम विलास प्रसाद, मदन कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष अभेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, भवेश कुमार, कृष्णानंद देव, विजयलक्ष्मी मंडल, दिनेश प्रसाद, कुमुद भक्त आदि का सराहनीय योगदान रहा।

