राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा
काण्ड्रा थाना क्षेत्र के घुटबेड़ा गांव में पेड़ का तना टूटकर रमेश मंडल के घर पर गिर गया, जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे,
लेकिन संयोगवश किसी को चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद गम्हरिया अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

