Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 9, 2026No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    भाजपा नेताओं ने 13 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घरों, दुकानों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के जश्न को जन-जन का उत्सव बनाने, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और शौर्य को नमन करने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से भाजपा ने रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल तिरंगा यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां मुख्यरूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा दोपहर 12 बजे साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से प्रारंभ हुई। सुसज्जित रथ पर सवार भारत माता की झांकी, दो बड़े वाहन पर देशभक्ति गीत, बैंड-बाजा, आतिशबाजी एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ बंगाल क्लब, साकची बड़ा गोलचक्कर, आई अस्पताल, बसंत टॉकीज गोलचक्कर के रास्ते, जमशेदपुर अक्षेस के गोलचक्कर जाकर समाप्त हुई। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा को लोग अपने कैमरे में कैद करते दिखे। इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की और शीतल जल की सेवा प्रदान की। इससे पहले, उपस्थित पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा को लेकर प्रतिमा स्थल को तीन रंगों के खूबसूरत गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।

    मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान, मेरा भारत, मेरी पहचान: रघुवर दास

    इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का ध्वज नहीं है। यह भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा जब आसमान में लहराता है, तो उसमें देश की शक्ति, स्वाभिमान और गौरव की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। इस यात्रा के माध्यम से हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

    श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मनाया जा रहा यह राष्ट्रभक्ति का पर्व प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी झारखंडवासियों से 9 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों, दुकानों एवं संस्थानों पर तिरंगा ध्वज लगाने और स्वतंत्रता के इस पावन पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाने की अपील की। कहा कि इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है।

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अधिक व्यापक हो गया है और सामुदायिक भागीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विरासत संबंधी गतिविधियों और डिजिटल सहभागिता से प्रेरित एक राष्ट्रव्यापी उत्सव में तब्दील हो गया है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उन अनगिनत वीर पुरुषों और महिलाओं के साहस और बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने देश की रक्षा की और इसकी सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।

    झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल हुए हजारों युवाओं के कदमों ने पूरे जमशेदपुर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति हम कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्हीं वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा अपने कंधों पर थामकर हम संकल्प लेते हैं कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सार्वभौमिकता को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया है।

    प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर की जनता ने तिरंगा यात्रा में अभूतपूर्व उत्साह का परिचय दिया है। आजादी हमें वर्षों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों से हासिल हुई है। हमारे लिए राष्ट्र सर्व प्रथम है। यह भावना जन-जन में भी पैदा करनी है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रप्रेमी जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश को आजाद करवाने और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन देशभक्तों ने आना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा एक आगाज है, जिससे हमारे देश में युवा पीढ़ी शहीदों के प्रति सम्मान की भावना लायें।

    तिरंगा यात्रा में एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने भी लिया हिस्सा: भाजपा जमशेदपुर महानगर के इस तिरंगा यात्रा में एनडीए घटक दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

    पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने भी तिरंगा यात्रा में लिया भाग: तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान परिषद के राजीव रंजन, सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सतनाम सिंह, मनोज ठाकुर, सुबोध कुमार, महेश कुमार, एमपी शर्मा, भुवनेश्वर झा, अमित कुमार, महेश जोशी व अन्य मौजूद रहे।

    तिरंगा यात्रा को लेकर संजीव सिंह को संयोजक एवं पप्पू सिंह एवं प्रकाश दुबे को सह संयोजक बनाया गया था।

    तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, रीता मिश्रा, संध्या सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, चिंटू सिंह समेत मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रितेश झा, मारूती नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, रंजीत सिंह, उपेंद्र गिरी, अभिनव सिन्हा, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, निधू दास, सनत कुमार सी, हन्नु जैन हन्नु, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज साह, जुगनु वर्मा, सनातन दास, कृष्ण पद सिंह, मधुसूदन महतो, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी, रेणु सिंह, अनिल मोदी, विजय तिवारी, सुबोध झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, मानिक सिंह, लल्लन द्विवेदी, सुरंजन राय, मनोज वाजपेयी, धनुर्धर त्रिपाठी, निशांत कुमार, जुगुन पांडेय, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, कौस्तव राय, रमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुशील पांडेय, अमिश अग्रवाल, रंजीत सिंह, ममता सिंह, मीरा शर्मा, सीमा दास, रेणु झा, मधुमाला, किरण सिंह, मौष्मी, जया शर्मा, नौशाद खान, मोहम्मद फैय्याज समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
    Next Article विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.