Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंपई सोरेन की बेटी दुखनी ने PM-CM को लिखा पत्र, ED जांच और आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चंपई सोरेन की बेटी दुखनी ने PM-CM को लिखा पत्र, ED जांच और आंदोलन की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    13 साल बाद भी भर नहीं पाया राज कॉम का घाव”
    यूरेनियम नगरी का सबसे बड़ा आर्थिक जख्म फिर हरा

    राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा
    जादूगोड़ा
    देश के मानचित्र पर जादूगोड़ा की पहचान भले “यूरेनियम नगरी” की हो, लेकिन इस छोटे से औद्योगिक शहर ने एक ऐसा आर्थिक अपराध देखा जिसकी टीस 13 साल बाद भी हजारों दिलों में जिंदा है।

    राज कॉम चिटफंड घोटाला। भरोसे के नाम पर शुरू हुआ ये खेल आज भी लोगों की नींद उड़ाए हुए है। मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री और सामाजिक कार्यकर्ता दुखनी सोरेन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पीड़ितों को न्याय दिलाने और पूरे मामले की ED से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही इसके लिए बड़ा आंदोलन होगा।

    2008 में खुला था “भरोसे का खेल”
    कहानी के केंद्र में जादूगोड़ा के दो भाई थे – पूर्व यूसील कर्मी कमल सिंह और उसका छोटा भाई दीपक सिंह।

    “1 लाख पर 5 हजार महीना” – यही राज कॉम की सबसे बड़ी ताकत थी। बैंक से कई गुना ज्यादा रिटर्न का लालच। शुरुआत में जिसको पैसा मिला, उसने रिश्तेदार को बताया। रिश्तेदार ने पड़ोसी को। एजेंटों के नेटवर्क से पैसा घर-घर पहुंच गया। अपराधी को हर घर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।

    पीड़ित की जुबानी
    स्थानीय कारपेंटर सत्यनारायण मिस्त्री ने बताया था – “जीवनभर की कमाई करीब 10 लाख रुपये लगा दिए। कारोबारी के लिए आंकड़ा था, हमारे लिए घर, बेटी की शादी और इलाज का सपना था।”

    सितंबर 2013: टूटा भरोसा, डूबी जिंदगी
    जिन्हें उम्मीद थी पैसा डबल होगा, वे अचानक लाइन में लग गए। भुगतान बंद। एजेंट गायब। शिकायतें बढ़ीं तो FIR हुई। धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराएं लगीं। जिस राज कॉम को मुनाफे का पर्याय माना जाता था, वही नाम घोटाले का पर्याय बन गया।

    रकम कितनी? कोई 1000 करोड़ कह रहा, कोई 1500 करोड़, कोई 1800 करोड़। असली आंकड़ा आज भी रहस्य है। लेकिन पीड़ितों के लिए हर रुपया बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई और बुढ़ापे का सहारा था।

    2015: टर्निंग पॉइंट और फिर सन्नाटा
    पुलिस ने कमल सिंह को असम के दिसपुर से गिरफ्तार किया। उसे जमशेदपुर लाकर जादूगोड़ा में पूछताछ हुई। पीड़ितों को लगा अब पैसा मिलेगा।
    बॉक्स १
    जांच में परतें खुलती गईं –
    1. यूसिल अधिकारी मिहिर मौलिक की गिरफ्तारी
    2. 2021 में यूसील कर्मी अमूल्य पात्रो की गिरफ्तारी। पुलिस ने इसे राज कॉम का प्रमुख एजेंट बताया।

    2015 में CBI जांच की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन भी हुआ।

    सबसे बड़ा सवाल: दीपक सिंह कहां है?
    कमल तो पकड़ा गया, लेकिन छोटा भाई दीपक सिंह 13 साल से फरार है।
    2023 में दोनों के खिलाफ इश्तेहार। 2024 में अदालत के आदेश पर कमल के पुराने घर पर इश्तेहार चस्पा। कानूनी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन दीपक की गिरफ्तारी आज भी जादूगोड़ा की सबसे बड़ी पहेली है।

    13 साल बाद भी जिंदा है घाव
    राज कॉम सिर्फ रुपये की ठगी नहीं थी। ये “भविष्य की ठगी” थी।
    जिसने 2013 में बेटी की शादी के लिए पैसा लगाया, 2026 में भी वो उसी नुकसान के साथ है। खाली बैंक खाते, पुरानी रसीदें, अधूरे मकान, रुकी शादियां – ये वो पन्ने हैं जो FIR में दर्ज नहीं होते।

    भरोसा सबसे महंगा निवेश

    राज कॉम ने सिखाया – कोई भी निवेश सिर्फ इसलिए सुरक्षित नहीं कि बताने वाला अपना है।
    निवेश से पहले 4 बातें जरूर चेक करें: कंपनी का रजिस्ट्रेशन, नियामक की अनुमति, रिटर्न का स्रोत, पैसा निकालने की शर्त। “निश्चित और ज्यादा मुनाफे” का वादा हो तो 10 बार सोचें।

    बॉक्स २
    आज भी अधूरे 7 सवाल
    1. सभी पीड़ितों का पैसा वापस कब मिलेगा?
    2. घोटाले की असली रकम कितनी थी?
    3. पैसा किन खातों और संपत्तियों में गया? कितनी संपत्ति कुर्क हुई?
    4. कितने एजेंट शामिल थे? कितनी गिरफ्तारी हुई?
    5. पैसा दूसरे राज्य/विदेश गया क्या?
    6. दीपक सिंह कब गिरफ्तार होगा?
    7. ED जांच की मांग पर सरकार क्या करेगी?

    कमल की गिरफ्तारी और इश्तेहार ने उम्मीद जिंदा रखी है। लेकिन जब तक दीपक नहीं पकड़ा जाता और पैसे का हिसाब नहीं मिलता, जादूगोड़ा का ये जख्म नहीं भरेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं की दस्तक: राजनीति की बेचैनी और युवा मतदाताओं का बढ़ता प्रभाव
    Next Article जादूगोड़ा-घाटशिला में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार, स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.