Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मेटा को आखिरकार माफी मांगने मजबूर होना पड़ा है. संसदीय समिति की तरफ से मेटा को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. वहीं मेटा ने 24 घंटे के अंदर माफी मांग ली है. मेटा के एक बड़े एग्जीक्यूटिव जोएल कपलान ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपनी कंपनी की ओर से पीएम मोदी की पोस्ट पर रोक लगाने के लिए माफी मांगी.

    मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलान ने कहा, मैंने पीएम मोदी की पोस्ट पर रोक लगाने की गलती के लिए मेटा की ओर से मंत्री से माफी मांगी. भारत ने मंगलवार, 4 अगस्त को मेटा के शीर्ष अधिकारियों को समन भेजा था और 48 घंटे के अंदर दिल्ली आने के लिए कहा था. बता दें कि भारत मेटा का सबसे बड़ा मार्केट है. यहां करोड़ों लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.

    सोमवार को कम्युनिकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर बनी संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन निशिकांत दुबे ने कहा था कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक रील को कुछ समय के लिए हटाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. निशिकांत दुबे ने यह भी कहा था कि अगर मेटा ने माफी नहीं मांगी तो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट की धारा 79 के तहत इंटरमीडियरी (मध्यस्थों) को मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा खत्म कर दी जाएगी.

    पीएम मोदी का वीडियो किया था डिलीट

    पीएम मोदी ने 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वर्टिकल वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो को मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था, लेकिन बाद में इसे वापस बहाल कर दिया गया. यूएस में हेडक्वार्टर वाली इस सोशल मीडिया कंपनी ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया और माफी मांगी.

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मेटा का यह स्पष्टीकरण नाकाफी लगा. कंपनी ने कहा कि कंटेंट गलती से हटाया गया था और उसे प्लेटफॉर्म पर वापस बहाल कर दिया गया. निशिकांत दुबे ने कहा, प्रधानमंत्री का वीडियो हटाना किसी मध्यस्थ का काम नहीं, बल्कि एक पब्लिशर का काम था. इसके लिए जुकरबर्ग को माफी मांगनी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर
    Next Article सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.