Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्ती की जरूरत बताते हुए सुझाव दिया कि जिन वाहनों का वैध बीमा नहीं है, उन्हें पेट्रोल-डीजल न दिया जाए. साथ ही ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके मालिकों का ई-चालान भी किया जाए.

    जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा कि देश की सड़कों पर चल रहे करीब 56 प्रतिशत वाहन, जिनमें अधिकांश दोपहिया हैं, बिना बीमा के हैं. यह स्थिति मोटर वाहन अधिनियम की धारा 146 के उद्देश्य को ही विफल कर देती है. इससे सड़क दुर्घटनाओं के पीडि़तों को मुआवजा पाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. देश में 30.4 करोड़ पंजीकृत वाहनों में से करीब 16.5 करोड़ वाहन बिना बीमा के हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं के 22 प्रतिशत मामलों में बिना बीमा वाले वाहन शामिल होते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मिलकर एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें, जिसके तहत वाहनों को ईंधन तभी मिले, जब उनका इंश्योरेंस वैध हो. यदि बीमा समाप्त हो चुका है तो संबंधित वाहन को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाए. पीठ के अनुसार, इस व्यवस्था से बिना बीमा और बिना पंजीकरण वाले वाहनों की पहचान आसान होगी तथा वाहन मालिक समय पर बीमा कराने के लिए प्रेरित होंगे. अदालत ने यह भी कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को इस प्रस्ताव पर सिद्धांतत: कोई आपत्ति नहीं है.

    सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि हाईवे और प्रमुख सड़कों पर लगे एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों को वाहन पोर्टल और इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के डाटा से जोड़ा जाए. इससे बिना बीमा वाले वाहनों की स्वत: पहचान कर ई-चालान जारी किया जा सकेगा. साथ ही राज्यों की ट्रैफिक पुलिस को हैंडहेल्ड डिवाइस या मोबाइल ऐप उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि मौके पर ही किसी वाहन के बीमा की स्थिति की जांच की जा सके.

    मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के वाहन चलाना या चलाने देना दंडनीय अपराध है.

    पहली बार अपराध करने पर तीन महीने तक की जेल या 2,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं. दोबारा अपराध करने पर तीन महीने तक की जेल या 4,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों की सजा हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के अपने आदेश में संशोधन करते हुए नई गाडिय़ों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की अवधि बढ़ा दी है. नई कार खरीदने पर अब चार वर्ष का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होगा. नए दोपहिया वाहन के लिए छह वर्ष का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस लेना जरूरी होगा. अदालत ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक वाहन बीमा के दायरे में आएं और सड़क दुर्घटनाओं के पीडि़तों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा
    Next Article इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    Related Posts

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.