Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले पोटका और घाटशिला विधायक, रोजगार व पुनर्वास की उठाई मांग
    जमशेदपुर: यूसीआईएल की विभिन्न खनन परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की। इस दौरान तुरामडीह, नरवा, जादूगोड़ा, बांदूहुड़ांग और बागजामदा माइंस क्षेत्र के माझी बाबा, विस्थापित समितियों के प्रतिनिधि तथा प्रभावित परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष विस्थापित परिवारों की वर्षों से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए रोजगार, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और कौशल विकास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
    बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई पूर्व बैठक का भी उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव और उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर विस्थापितों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जल्द रिपोर्ट भेजने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

    बैठक के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का रहा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई परिवारों ने यूसीआईएल परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी, लेकिन उन्हें आज तक नौकरी नहीं मिली। वहीं, सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारों को भी नियमानुसार रोजगार का लाभ नहीं मिल सका। ऐसे सभी मामलों की जांच कर पात्र परिवारों को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देने वाले विस्थापित परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगों और अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष लगातार उनकी आवाज उठाई जाती रहेगी।
    प्रतिनिधिमंडल ने लंबित नियुक्ति मामलों के शीघ्र निष्पादन, विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता देने और पूर्व में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग करते हुए उपायुक्त से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना
    Next Article एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    September 14, 2026

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    September 14, 2026

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    Hindi Diwas: हिंदी को मंच नहीं, अवसर चाहिए – कृति आरके जैन

    भगवान गणेश : मंगल, समृद्धि और विकसित भारत के प्रेरणास्रोत

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.