Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पहली बारिश ने यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी की पोल खोल दी। नालियों की सफाई नहीं होने से पूरी कॉलोनी जलजमाव से जूझ रही है। घरों के आगे घुटनों तक पानी भरा है। लोग परेशान हैं, लेकिन यूसील प्रबंधन और ठेकेदार की नींद नहीं टूटी।

     

    नाली सफाई सिर्फ कागजों पर, हकीकत में सब जाम

    कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बरसात से पहले हर साल नाली-नाला सफाई का टेंडर निकलता है। लाखों का भुगतान भी हो जाता है, पर धरातल पर काम जीरो है। सभी मुख्य नालियां सिल्ट और कचरे से जाम हैं। नतीजा, हल्की बारिश में ही कॉलोनी तालाब बन जाती है। घरों के पीछे गंदा पानी जमा हो रहा है और दीवारों में सीलन आ गई है।

     

    अधिकारी मूकदर्शक ठेकेदार पर सवाल

    सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार का कार्यशैली सवालों के घेरे में हे। यूसील के अधिकारी भी शिकायतों के बाद मूकदर्शक बने हुए हैं। हैरानी की बात है कि यूसील के सीएमडी का आवास भी इसी कॉलोनी में है, फिर भी जलजमाव की समस्या जस की तस है गंदगी की समस्या गंभीर रूप से हे।

     

    बीमारी का खतरा बढ़ा, बच्चे- बुजुर्ग परेशान

    जगह-जगह जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। कॉलोनी में मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। दुर्गंध से लोगों का घर में रहना मुश्किल है। स्कूली बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं। पाइपलाइन जाम होने से ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।

     

    मोड चौक से नवरंग मार्केट तक भी यही हाल

    सिर्फ कॉलोनी ही नहीं, जादूगोड़ा मोड चौक से नवरंग मार्केट तक सड़क किनारे नालियां जाम हैं। बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक आना बंद हो गए हैं।

     

    लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    कॉलोनीवासियों ने कहा कि डीडीटी छिड़काव और फॉगिंग भी बंद है। कई बार लिखित शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यूसील कॉलोनी की क्वार्टर पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं भारी बरसात में क्वार्टर के धंसने के भी संभावना है।

    जादूगोड़ा के बाजार में भी पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशान हुए राजा टेंट हाउस के घर में भी पानी घुस गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम
    Next Article विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    October 2, 2026

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    October 2, 2026

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई खतरा: EASA ने सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस से बचने के दिए निर्देश

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत

    महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : मां दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 21 घायल

    एक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.