लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
दरभंगा: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के स्नातकोत्तर गणित विभाग ने ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का महत्व’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया।
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का महत्व और महालनोबिस का योगदान
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर अजय कुमार यादव ने प्रो. पी. सी. महालनोबिस के योगदान, सांख्यिकी के महत्व तथा एआई में महालनोबिस सूत्र के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। [INTERNAL_LINK_HOLDER]
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम विज्ञान संकाय के डीन प्रो. दिलीप कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एन. रॉय ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अयाज़ अहमद ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं शोधार्थी ऑनलाइन उपस्थित रहे।

