राष्ट्र संवाद संवाददाता
शिरडी साईं चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर के मासिक जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत केरूआडूंगरी पंचायत में एक विशेष अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग से जुड़े 96 आदिवासी परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
प्रत्येक परिवार को सहायता स्वरूप:
7 किलोग्राम चावल,1 किलोग्राम मसूर दाल, 2 केले
1 पैकेट बिस्कुट,प्रदान किया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित 50 बच्चों को भी एक-एक केला एवं बिस्कुट पैकेट वितरित किया गया।
इस अवसर पर केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पंचायत की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं। उनके साथ पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिरडी साईं चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर ने मुखिया कान्हु मुर्मू एवं सभी वार्ड सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में निम्नलिखित स्वयंसेवकों की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा:
सुश्री कमल कपूर,श्रीमती किरण मेहता ,श्री विजय मेहता
श्री बसुदेव सी.श्री हीरा प्रसाद
श्री सी.सी.एस. राव,श्री योगेंद्र प्रसाद ,श्री संतोष,श्री चिंटू
श्री बिनय कुमार
अंत में सभी लाभार्थियों ने शिरडी साईं चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

