टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर पिछले 1 वर्षों से टाटा स्टील कर्मचारियों का लंबित वेतन समझौता वेज रिवीजन टाटा स्टील के MD टीवी नरेंद्र और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी के साथ समझौता हस्ताक्षर किया गया। वेतन समझौता में टाटा स्टील के लगभग 10:30 हजार कर्मचारी लाभ मिलेगा. इसके तहत 16 111 रुपया न्यूनतम और अधिकतम 30 हजार 793 रुपया प्रतिमा की बढ़ोतरी की गई है।
ये समझौता अगले 7 सालों के लिए किया गया है। अगस्त महीने में कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में पैसे चले जाएंगे। वहीं नवंबर महीने में एरिया का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा। इधर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी ने कहा की कर्मचारियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए या वेतन समझौता किया गया है वहीं उन्होंने कहा कर्मचारी इस पेज का उपयोग भविष्य के लिए करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
टुन्नू चौधरी (अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन)

