Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग
    खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaJune 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भरत तिवारी मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भरत तिवारी मुठभेड़ के बाद प्रशांत किशोर ने गाँव में न्यायिक जांच की निगरानी की मांग की, जिससे इस मुद्दे को नई दिशा मिली।

    भरत तिवारी मुठभेड़ की पृष्ठभूमि

    आरा: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बुधवार को भोजपुर जिले में हालिया कथित पुलिस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले भरत भूषण तिवारी के पैतृक गांव पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात की।

    वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ग्रामीणों द्वारा बुलाई गई पंचायत बैठक में भी शामिल होने वाले हैं।

    जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि भरत भूषण के परिजनों ने न्याय दिलाने में किशोर से मदद की अपील की थी और उन्हें पंचायत बैठक में आमंत्रित किया था।

    किशोर ने भोजपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘पीड़ित परिवार की मांग बिल्कुल स्पष्ट है। उन्हें न तो पैसा चाहिए, न मुआवजा और न ही सरकारी नौकरी। उन्हें न्याय चाहिए और न्याय तभी मिलेगा जब उस व्यक्ति की हत्या करने वालों तथा ऐसा करने का आदेश देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।’

    उन्होंने मांग की कि न्यायिक जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बजाय कार्यरत न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए और जांच तीन महीने के भीतर पूरी की जाए।

    किशोर ने कहा कि न्यायिक जांच का दायरा केवल जिला पुलिस प्रशासन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बिहार के गृह विभाग, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), पुलिस महानिदेशक और राज्य के गृह मंत्री की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।

    भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बिलौती गांव के भारत भूषण तिवारी की पिछले सप्ताह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

    इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ बताते हुए पुलिस पर न्यायेतर हत्या का आरोप लगाया है।

    जन सुराज पार्टी ने रविवार को पटना में मोमबत्ती मार्च निकालकर तिवारी के लिए न्याय की मांग की थी।

    इस बीच, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सभी को दुखी करने वाली है। सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। विपक्ष को इसका राजनीतिकरण करने के बजाय सरकार और न्यायिक समिति के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।’

    बिहार में कथित रूप से बढ़ रही मुठभेड़ों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कुमार ने कहा कि पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का अधिकार है।

    उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी कानून का राज था और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी है। यदि कोई पुलिसकर्मियों पर गोली चलाता है तो उन्हें आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का अधिकार है।’

    मुठभेड़ के बाद अधिकारियों ने कहा था कि तिवारी लगातार पुलिस पर गोलीबारी कर रहा था, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कथित तौर पर तिवारी मुठभेड़ से पहले हथियार डालते हुए नजर आ रहा है।

    ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है।

    तिवारी की मां की शिकायत के आधार पर इस मामले में घटना से जुड़े कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ और भविष्य की राह

    प्रशांत किशोर की मांग और परिवार की शर्तें बिहार की राजनैतिक परिदृश्य में नई बहस को जन्म देती हैं। कई विश्लेषकों ने कहा है कि यदि न्यायिक जांच को निष्पक्ष और तेज़ी से किया गया तो सामाजिक शांति स्थापित हो सकती है।
    अधिक जानकारी के लिए Wikipedia देखें।

    [INTERNAL_LINK_HOLDER]

    निष्कर्ष

    भरत तिवारी मुठभेड़ का मुद्दा केवल एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि कानून, सुरक्षा और राजनीति के संगम पर खड़ा सवाल है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत सभी पक्षों को सुनना और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.