Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) को लेकर रविवार को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कड़ी जांच और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

    शहर के छह शिक्षण संस्थानों में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 4,231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

    नीट यूजी के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस, राजकीय आदिवासी उच्च विद्यालय तथा एबीएम कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

    परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

    देर से पहुंचे तीन छात्र परीक्षा से वंचित

    इधर, को-ऑपरेटिव कॉलेज परीक्षा केंद्र पर तीन अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के बाद पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। बताया गया कि उनके दस्तावेजों और परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं में देरी होने के कारण वे समय सीमा के भीतर केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। परीक्षा नियमों के तहत निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होने से उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ा।

    NEET पुनर्परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में प्रशासन रहा अलर्ट, आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

    उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार मॉनिटरिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

    परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की गई। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए थे।

    उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना था, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।

    4231 अभ्यर्थी हुए शामिल देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।
    Next Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.