मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बिरसा नगर थाना में शांति समिति की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, मुहर्रम पर्व को लेकर बिरसा नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, थाना शांति समिति के सदस्य फादर तुली, सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, जितेंद्र मिश्रा, पी.के. सिन्हा, संजय घोष, गोपाल लोहार, छोटू रविदास, दिनेश कलाकार, चरणजीत सिंह, के.वी. प्रसाद राव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं महिला समाजसेवी उपस्थित थीं। सभी ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

