Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में हुई लाखों रुपये की विदेशी शराब चोरी मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गई शराब बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है।
    घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।

    डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 4 जून की सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-12 मोड़ स्थित लाइसेंसी कम्पोजिट शराब दुकान में सेंधमारी कर विदेशी शराब चोरी कर ली गई है। सूचना मिलने पर बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पाया गया कि दुकान के पीछे लगे चदरे को उखाड़कर अज्ञात चोरों ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की चोरी की है।
    दुकान संचालक संदीप कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया। छापेमारी के दौरान चोरी की गई करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई। बरामद सामान में विभिन्न ब्रांड की 750 बोतल विदेशी शराब, 137 बोतल और कैन बीयर तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया। विदेशी शराब और बीयर मिलकर 335 लीटर की चोरी की गई थी।
    एक लोहे का कटर शामिल है।

    पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पटेल उर्फ सूटर, राजकुमार उर्फ लोला, नितिश कुमार उर्फ गोलू और नंदु कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01
    Next Article साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    Related Posts

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.