Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला विकास समिति ने महाराष्ट्र दौरे में CSR बढ़ाने की माँग
    झारखंड राजनीति

    महिला विकास समिति ने महाराष्ट्र दौरे में CSR बढ़ाने की माँग

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    CSR निवेश झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति सात दिवसीय महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और सुशासन से जुड़े विभिन्न मॉडलों का अध्ययन कर रही है। समिति की सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता सहित शिष्टमंडल ने मुंबई में आयोजित विभिन्न बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया।

    मुंबई में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) एवं द ब्रिजस्पैन ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टाटा ट्रस्ट, अडानी फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन, एचडीएफसी फाउंडेशन समेत कई प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समावेशी और सतत विकास के मुद्दों पर अपने अनुभव साझा किए।

    समिति ने महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) के कार्यालय का भी दौरा किया, जहाँ महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, नीति निर्माण और सुशासन से जुड़े नवाचारों की जानकारी ली गई। बैठक में झारखंड में सामाजिक क्षेत्रों में निवेश और विकास मॉडल लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

    समिति की सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन ने झारखंड में सीएसआर व्यय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए तकनीकी और नीतिगत सहयोग का आग्रह किया। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने विशेष रूप से जमशेदपुर पूर्वी में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के लिए कॉर्पोरेट निवेश बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने टाटा स्टील की सीमित सीएसआर गतिविधियों पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीतिक मर्यादा गिरती जा रही, लोकतंत्र की चिंता
    Next Article पेसा नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माझी परगना महाल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    May 22, 2026

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    May 22, 2026

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 

    कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    जामताड़ा में शनिवार को चलेगा विशेष जांच अभियान

    जामताड़ा में कल प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची

    दिल्ली की गर्जाना रैली में शामिल होने जमशेदपुर से रवाना हुए 700 से अधिक आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.