राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार, आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2 की ओर से बुधवार को गम्हरिया के दुर्गापूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का विभागीय अधिकारियों द्वारा निवारण किया गया। इस दौरान नया कनेक्शन, बिल सुधार, मोबाइल संख्या अपडेट, लोड बढ़ाने का कार्य किया गया। इस मौके पर विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें छह आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निबटारा किया गया जबकि तीन आवेदनों पर कार्यालय से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

