Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खजांची तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद निकाला गया शव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची हजारीबाग

    खजांची तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद निकाला गया शव

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खजांची तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद निकाला गया शव

    अपने खर्चे पर गोताखोर बुलवाकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने निकलवाया युवक का शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गोताखोरों की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन,परिजनों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

    हजारीबाग शहर स्थित खजांची तालाब में शुक्रवार की देर शाम हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तालाब में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार दोपहर गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चार युवक खजांची तालाब घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक तालाब में तैरने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि दूसरा युवक कमांडो वर्मा (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामचन्द्र वर्मा, निवासी ओकनी, गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तालाब के आसपास जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम तथा जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। देर शाम तक स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध नहीं होने के कारण राहत कार्य सफल नहीं हो सका। इस दौरान परिजनों ने जिला प्रशासन को पूरी तरह विफल बताते हुए नाराजगी जाहिर की। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर शाम होने के कारण तत्काल प्रभावी रेस्क्यू अभियान चलाने में कठिनाई हुई। इसके बाद विधायक की पहल पर शनिवार सुबह चौपारण से गोताखोरों की टीम बुलाई गई। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से कमांडो वर्मा का शव बाहर निकाला। करीब 20 घंटे बाद जैसे ही युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया, मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रचंड धूप के बीच लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी करते दिखे विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पूर्व में भी विधानसभा में हजारीबाग जिले में एनडीआरएफ टीम की मांग गंभीरता से उठाई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि जिले में एनडीआरएफ की टीम उपलब्ध रहती तो राहत एवं बचाव कार्य में इतनी परेशानी नहीं होती। इस घटना के बाद एक बार फिर हजारीबाग जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था, तालाबों की सुरक्षा और आपातकालीन बचाव संसाधनों की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिमियाघाट में हाई वोल्टेज ड्रामा: भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
    Next Article जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने कुंडहित व बागडेहरी थाना सहित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर भाजपा प्रशिक्षण: वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा पर सवाल

    May 16, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI जांच और शिक्षा का भविष्य

    May 16, 2026

    वसई इंजीनियर हत्याकांड: अवैध संबंध और पैसों का लालच बना मौत का कारण

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर भाजपा प्रशिक्षण: वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा पर सवाल

    NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI जांच और शिक्षा का भविष्य

    वसई इंजीनियर हत्याकांड: अवैध संबंध और पैसों का लालच बना मौत का कारण

    मुंबई देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम: नए राजनीतिक समीकरण

    अर्जुन मुंडा की अनदेखी: झारखंड में प्रशासनिक शिष्टाचार पर गंभीर सवाल

    फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    जेएसएफसीआई गोदाम व पीएचसी फतेहपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन मनोज कुमार बने अध्यक्ष

    जिलेभर की पंचायतों में चला निरीक्षण अभियान, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.