Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया.
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया.

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को सुनसान इलाके में लाकर फेंक दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्य छिपाए जा सकें. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के लिए तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे लोग
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    October 26, 2026

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.