Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान, राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले
    Breaking News Headlines

    बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान, राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान, राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन (मानस सभागार) में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण तथा राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल, प्रभावी एवं व्यापक बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा भावना तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

    बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि,

    “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’ भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा। राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प को यह अभियान और अधिक मजबूती देगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ निरंतर जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से जुटा हुआ है।”

    बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में नशे के खिलाफ सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बनेगा ड्रग फ्री जोन
    Next Article जामताड़ा में अवैध खनन पर सख्ती, रात्रि छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

    May 14, 2026

    जामताड़ा में हर शनिवार चलेगा पंचायत निरीक्षण अभियान, योजनाओं की होगी जमीनी समीक्षा

    May 14, 2026

    ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

    जामताड़ा में हर शनिवार चलेगा पंचायत निरीक्षण अभियान, योजनाओं की होगी जमीनी समीक्षा

    ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंद, जमशेदपुर के दवा विक्रेता भी रहेंगे शामिल

    जामताड़ा में अवैध खनन पर सख्ती, रात्रि छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    बेहतर भविष्य के लिए बहुमूल्य साबित होगा प्रशिक्षण महाअभियान, राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प : काले

    जामताड़ा में नशे के खिलाफ सख्ती, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बनेगा ड्रग फ्री जोन

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा शुरू

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.