Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर
    जमशेदपुर झारखंड

    कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अग्रणी संगठन विभाग और विभिन्न मोर्चा के चेयरमैन शामिल हुए।

     

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी अग्रणी संगठन विभाग अभिलाष साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दयामनी बारला मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

     

    बैठक में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, पंचायती राज संगठन, सोशल मीडिया और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

     

    मुख्य अतिथि अभिलाष साहू ने सभी प्रखंडों में संगठन विस्तार तेज करने और 30 मई तक शेष प्रखंड अध्यक्षों के गठन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करें।

     

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस के सभी मंच, मोर्चा और विभागों को मजबूत करने का काम किया जाएगा। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस को आगामी चुनावों में सफलता दिलाएगा।

     

    दयामनी बारला ने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री
    Next Article बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.