Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री
    जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया इतिहास रचते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए दौर की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली से राज्य विकास, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

     

    संजीव सिन्हा ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने बदलाव और विकास के पक्ष में जनादेश दिया है। वहीं, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल फिर से सांस्कृतिक, औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य के रूप में उभरेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरियोजना उल्लास के तहत मिर्गी रोग पर विशेष प्रशिक्षण, मरीजों को मिल रही नि:शुल्क सुविधा
    Next Article कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.