राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को सीतारामडेरा, बर्मामाइंस और बारीडीह क्षेत्र के सात स्थानों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से होने वाले इन कार्यों पर करीब 25.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस योजना के तहत सिदगोड़ा डॉग शेल्टर परिसर, ईस्ट बंगाल कॉलोनी, भालुबासा मुखी समाज विकास भवन, रामाधीन बगान टेल्को, महानंद बस्ती, प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट और जेम्को दुर्गा पूजा मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हाई मास्ट लाइट लगने से लोगों को बेहतर रोशनी मिलेगी, आवागमन आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

