उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच करते हुए अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

अनुमंडल अस्पताल में उपायुक्त ने मरीजों और परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी ली तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज, दवा उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
इसके अलावा उन्होंने हलुदबनी पंचायत के सबर टोला में आवास निर्माण और मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।

