Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    बांकिशोल पंचायत अंतर्गत उपर-बांकिशोल गांव के समीप एक स्टोन क्रशर प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने इसे ग्रामसभा की सहमति के बिना किया जा रहा कार्य बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। जानकारी के अनुसार उपर-बांकिशोल जाने वाली मुख्य सड़क से सट कर नए क्रशर प्लांट के लिए चारों ओर घेराबंदी कर मशीनें लगाई जा रही है। इसको लेकर गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

     

    ग्राम प्रधान जगबंधु हांसदा ने आरोप लगाया कि उनके राजस्व गांव में बिना ग्रामसभा की अनुमति के यह प्लांट लगाया जा रहा है, जो पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मामले का संवैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा और किसी भी

     

    उपर बांकाशोल सड़क किनारे लगाया जा रहा क्रशर प्लांट जागरण

     

    स्थिति में नियमों के विरुद्ध काम नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस पर चिंता जताते हुए बताया कि प्लांट स्थल पर न तो मालिक का नाम और न ही किसी कंपनी का सूचना पट्ट लगाया गया है। जिससे अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह परियोजना किसके द्वारा चलाई जा रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर चर्चा है ज मनीष

    अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा यह क्रशर प्लांट लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति ने अंचलाधिकारी कार्यालय में पत्थर भंडारण के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन भी दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक ग्रामसभा की अनुमति नहीं ली जाती, तब तक इस प्रकार के कार्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ ग्रामीणों का कहना है कि किसी प्रकार का काम यहां नहीं होना चाहिए नहीं तो ग्रामीण इसका जोरदार विरोध करेंगे ग्रामीण के द्वारा इसकी शिकायत विधायक संजीव सरदार और जिला के नए उपायुक्त से भी किया है खनन विभाग के अधिकारियों के कार्य शैली पर भी सवाल खड़े किए हैं।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम
    Next Article इंटर रिजल्ट में पोटका के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.