Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय कक्ष में बुधवार को सभा सचिवालय के विधायी शोध, संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग की ओर से विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम, नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के क्रियान्वयन तथा राज्य विधान मंडल से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    कार्यशाला का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यशालाएं ज्ञानवर्धन और अनुभव साझा करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभवों का लाभ कनिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचना चाहिए, ताकि कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को विधायी विषयों की अद्यतन जानकारी रखना आवश्यक है, क्योंकि वे सदस्यों को उनके कार्यों में सहयोग करते हैं। उन्होंने आगामी मॉनसून सत्र से पहले NeVA के माध्यम से विधानसभा संचालन की तैयारियां पूरी करने पर जोर देते हुए इसे पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    कार्यशाला में राव दीपेंद्र कुमार यादव ने NeVA क्रियान्वयन, विवेक कुमार ने संवैधानिक प्रावधानों तथा कृष्णा कुमार सिंह ने विधानसभा प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन
    Next Article नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.