Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    राष्ट्र संवाद सं

    कुंडहित/जामताड़ा: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतिम दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को प्रखंड एवं अंचल सभागार, कुंडहित में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। विभिन्न प्रकार की प्रश्नावलियों और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे जनगणना कार्य को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कर सकें।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से अपील की कि वे स्व-गणना के माध्यम से स्वयं अपना प्रपत्र भरें तथा अपने आसपास के बुद्धिजीवी लोगों और युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

    प्रशिक्षण सत्र में जनगणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं, प्रश्नों के उत्तर देने की प्रक्रिया तथा फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इस अवसर पर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित, सहायक चार्ज पदाधिकारी चंचल दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार वेद, फील्ड ट्रेनर सहित सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    Related Posts

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    May 21, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

    नाला विधानसभा क्षेत्र की बेटी देवासी हेंब्रम को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.