Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    प्लस टू एसएस हाई स्कूल गम्हरिया के बारहवीं कॉमर्स और आर्ट्स का रहा बेहतर परिणाम

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा में प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गम्हरिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा में इस विद्यालय से कुल 22 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिसमें सभी सफल घोषित किए गए। इसमें 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आस्था कुमारी विद्यालय टॉपर होने के साथ साथ जिले की द्वितीय टॉपर बनने का श्रेय प्राप्त किया। वहीं, 88.6 प्रतिशत अंक लाकर सुरभि कुमारी द्वितीय स्कूल टॉपर व जिले में तृतीय टॉपर तथा 86.60प्रतिशत अंक लाकर तनु कुमारी तृतीय विद्यालय टॉपर व जिले की पांचवीं टॉपर रही। इसी प्रकार, 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में कुल 222 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 191 बच्चे प्रथम और 31 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूजा कुमारी हांसदा विद्यालय टॉपर होने के साथ साथ जिले की द्वितीय टॉपर बनी जबकि 86.60प्रतिशत अंक प्राप्त कर रिया कुमारी द्वितीय स्कूल टॉपर व जिले में तीसरे स्थान पर रही। वहीं, 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दीपा महतो तृतीय, 84.2 प्रतिशत लाकर आशा हांसदा चतुर्थ व 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परी कुमार पांचवां विद्यालय आर्ट टॉपर रही। स्कूल के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव समेत सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। गम्हरिया जैसे क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के बच्चों को जिला टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने से क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक ने किया छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन का निरीक्षण
    Next Article ग्रामसभा की अनदेखी कर लगाया जा रहा स्टोन क्रशर, ग्रामीणों मे आक्रोश खनन विभाग सवालों के घेरे में

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.