Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला समाहरणालय में बुधवार को जिला स्थापना, अनुकंपा एवं चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने की। इस दौरान अनुकंपा नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण एवं पदस्थापन से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में फिलहाल अनुकंपा नियुक्ति का कोई मामला लंबित नहीं है। उपायुक्त ने स्थापना से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत विपत्र लिपिक, निम्न एवं उच्च वर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक तथा कार्यालय अधीक्षक के स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। कुछ विभागों द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताते हुए शाम तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में समाहरणालय संवर्ग के ऐसे कर्मियों, जो पिछले ढाई वर्षों से अधिक समय से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के एक ही कार्यालय में पदस्थापित हैं, उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न लाइन विभागों में वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मियों के स्थानांतरण के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

    जिला चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक में एसीपी/एमएसीपी और सेवा संपुष्टि से जुड़े 34 मामलों की समीक्षा की गई। अपूर्ण दस्तावेज वाले मामलों को आवश्यक सुधार के बाद अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू
    Next Article पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.