Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खूंटी जिले के कर्रा क्षेत्र में देर रात उग्रवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की। हथियारबंद उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी मशीन को आग के हवाले कर दिया और कई राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उग्रवादी देर रात मौके पर पहुंचे और पहले निर्माण स्थल को निशाना बनाते हुए मशीन में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने लगातार फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घटनास्थल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम का एक पर्चा भी बरामद हुआ है। पर्चे में संगठन के उग्रवादी अमृत होरो ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि बिना संगठन से बातचीत किए निर्माण कार्य कराए जाने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इस घटना के बाद एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला गोलियों की गूंज से दहला इलाका मशीन फूंकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन
    Next Article डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.