Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : इंटक के अगुआई में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली गई। यहां विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों मजदूर नेताओं का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के प्रतीमा पर आगंतुकों ने माल्यार्पण किया।

    मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर की धरती को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, अब्दुल बारी, माइकल जॉन, बीजे गोपाल, गोपेश्वर लाल स्वर्गीय राजेंद्र सिंह जैसे महान नेताओं का नेतृत्व मिला है। हम सबों का दायित्व है ऐसे गौरवशाली इतिहास को बरकरार रखना तथा यहां के प्रबंधन को यह एहसास कराना कि जमशेदपुर का यूनियन एक है। उन्होंने मजदूर दिवस के महत्व एवं 1 मई 1886 ई में अमेरिका के शिकागो में घटित घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के उम्र का हवाला देते हुए कहा कि रेड्डी साहब 96 साल की उम्र में भी मजदूरों के कार्यक्रमों में शिरकत करने लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में हम सबों को भी सक्रिय रहने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को आरके सिंह के रूप में एक अच्छा नेतृत्व मिला है। हम सब उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आरके सिंह के नेतृत्व में बड़े – बड़े कार्यक्रम होते रहे हैं। यह साबित करता है कि आरके सिंह मजदूरों के एक कुशल नेतृत्वकर्ता है।

    महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा , उनके दु:ख , परेशानी में हम सब साथ खड़ा रहें यह संकल्प आज के दिन हम सब लें तभी ऐसे आयोजनों का महत्व है।

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने एकता एवं एकजुटता पर बल देते हुए तमाम मजदूर नेताओं के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार जताया।

    कार्यक्रम में राकेश्वर पांडेय, विजय खां ,श्रीकांत सिंह, पंकज कुमार सिंह, रामाश्रय प्रसाद, पिंटू श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव , शिवलखन, अंजनी श्रीवास्तव, नागेंद्र मिश्रा, परविंदर सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। मजदूर एकता रैली , टेल्को लेवल ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से निकलकर तार कंपनी गेट , टिन प्लेट, साकची , बिष्टुपुर, आदित्यपुर चौक होते हुए आदित्यपुर ऑटो कलस्टर पहुंचा। जहां सभागार में एक सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न यूनियनों के नेता शामिल थे। इस पूरे आयोजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी कमेटी मेंबर सक्रिय सदस्य के साथ-साथ आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली एवं कार्यक्रम को सफल बनाया

    इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल। मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर
    Next Article कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.