Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को छात्र परिषद् (स्टूडेंट्स काउंसिल) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. विद्यार्थियों द्वारा लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के जरिए किया गया, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। समारोह में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान करते हुए इसे केवल प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दायित्व बताते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने परिषद् सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उनके कर्तव्यों और भूमिकाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कक्षा प्रतिनिधि के रूप में रोहित, ज्योति, जसनीत और सौरव, सचिव के रूप में रीमा, संयुक्त सचिव के रूप में तनिष्का, अध्यक्ष के रूप में एलिज़ा और उपाध्यक्ष के रूप में प्रज्ञा ने अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल संचालन मॉडरेटर पूनम कुमारी ने किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप समेत सभी शिक्षकों और कर्मियों का अहम योगदान रहा।

    डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान
    Next Article जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.