Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चाईबासा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू समेत नगर प्रबंधक, टाउन प्लानर, सभी वार्ड पार्षद और कर्मी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड बनने से सड़कों पर अव्यवस्थित खड़ी बसों से छुटकारा मिलेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। इसके साथ ही जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष निर्देश दिए गए, ताकि एक भी चापाकल खराब न रहे और पाइपलाइन से पानी की सप्लाई बाधित न हो। वहीं आगामी मानसून को देखते हुए जलजमाव की समस्या से बचाव के लिए सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पार्षदों ने सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शहर के समग्र विकास को लेकर बैठक में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी
    Next Article ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Related Posts

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.