Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा स्थित उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा प्लस टू परिसर में निर्माणाधीन प्लस टू भवन के कार्यों का निरीक्षण विधायक के दिशा निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा किया गया।

    निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

    प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक बोरा सीमेंट में जहां 1:4:7 (सीमेंट, बालू और गिट्टी) के अनुपात का उपयोग होना चाहिए, वहां ठेकेदार द्वारा 9 गमला बालू और 7 गमला गिट्टी का अनुपात मिलाया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है. इसके अलावा, निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाले अल्ट्राटेक सीमेंट के बजाय स्थानीय स्तर का “बांगड” सीमेंट उपयोग में लाया जा रहा है।

    सुधीर सोरेन ने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों को निर्धारित मजदूरी से कम, मात्र 300 रुपये प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा है. साथ ही भवन निर्माण में प्रयुक्त लाल ईंट भी घटिया गुणवत्ता की बताई गई।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग से भवन की मजबूती पर सवाल खड़े होते हैं।

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ा कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि इसी तरह निर्माण कार्य चलता रहा तो भविष्य में इस भवन में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

    प्रखंड अध्यक्ष सुधीर ने बताया कि इस मामले की शिकायत पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीब सरदार से की गई है, जिन्होंने भी इस पर नाराजगी व्यक्त की है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    स्कूल प्रबंधन के द्वारा भी भवन के निर्माण पर शुरू से ही आपत्ति जताई जा रही है प्रबंधन के द्वारा यह बताया गया कि यहां 12 एम एम के छढ़ के जगह 8 एम एम का छढ लगाया जा रहा है ।

    पानी भी सही तरीके से भवन में नहीं दी जा रही है अभी से कई जगह दरार होने लग गई है ठेकेदार को बोलने से कोई सुनवाई नहीं करते हैं।

    बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।

    अवैध रूप गिट्टी बालू से काम कराया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए चालान है कि नहीं इसका जांच होना चाहिए।

    वही भवन के निर्माण होने से बच्चों में भी काफी दहशत का माहौल है कई परिजनों ने भी इसकी शिकायत की है उनका कहना कि भवन के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने चाहिए यहां पर बच्चे पढ़ने आएंगे।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के द्वारा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है

    इस भवन का निर्माण लगभग एक करोड़ 10 लाख की लागत से बनाई जा रही है।

    निरीक्षण के दौरान सुधीर सोरेन के साथ भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, चक्रधर महतो, रमेश सोरेन, वीरेन पात्रों सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डी ओ मनोज कुमार ने कहा कि पूरे भवन का निर्माण का जांच ए ई ओर जे ई भेज कर कराया जाएगा और कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे पर चढ़ा सरयू राय का ‘प्रेशर’
    Next Article विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.