Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई की ओर से स्वर्गीय संतोष सिंह के मोतीनगर स्थित आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह मुख्यरूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय संघ के अलावा अन्य लोगों द्वारा उनके वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के क्षत्रिय संघ ग़म्हरिया इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्यातिथि शंभूनाथ सिंह वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि वे सिर्फ क्षत्रिय समाज के नहीं सर्व समाज के चहेता थे। उन्होंने कभी जातपात नहीं किया। अंग्रेज के खिलाफ लड़ाई में सभी समाज के लोगों ने उनके आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी लोगों से उनकी जीवनी से सीख लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग़म्हरिया ब्लॉक के पीछे स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने केंद्रीय कमिटी की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दिवंगत संतोष सिंह के विरासत को आगे बढ़ाते हुए सर्व समाज को सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समाज के लोग किसी कारण वश नाराज हैं उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, प्रमोद सिंह समेत कई वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बीरेंद्र सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन बबुआ सिंह ने किया। मौके पर संरक्षक भगवान सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनय सिंह, विनय सिंह, पंकज सिंह, पार्षद शुभम पांडेय, किशन दुबे, सिद्धनाथ सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, ब्रजेश पति तिवारी, अमरजीत सिंह, मनोज सिंह, समेत कई सदस्य समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर
    Next Article अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.