मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आज मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन विधापति परिसर गोलमुरी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माॅ जानकी की पुजा श्रीमती पुनम झा, माला चौधरी के संग समस्त मिथिलानी ने मिलकर किया। जब उपस्थित समस्त मैथिलानी ने मिलकर सामुहिक भगवती वंदना गाया तो सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राम कथा एवं जानकी नवमी पर आरुषि, किषृ मिश्रा ने अपनी प्रस्तुती दिया। नीलम झा के संग विभिन्न महिलाओ ने पारम्परिक मैथिली गीत गाया। इस अवसर पर जानकी जी से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता भी किया गया।राधा एवं उनकी टीम के द्वारा नुक्कड नाटक की प्रस्तुती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुधा गुप्ता, डी एस पी जैप अरुणा मिश्रा, रेवा चौधरी

बिहार और झारखंड के पतंजली योग संस्थान के प्रभारी सुधा झा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थी। सभी अतिथियों ने मिथिलानी द्रारा इस आयोजन की प्रशंसा किए। इस अवसर पर स्वागत भाषण श्रीमती माला चौधरी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन कवि श्री एवं पुष्पांजलि मिश्रा ने किया। समाज के वरिष्ठ महिलाओ का फुल बुके देकर सम्मान किया गया। अन्नपूर्णा झा एवं श्रीलता पाठक के द्वारा मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष श्री मोहन ठाकुर महासचिव धर्मेश कुमार झा (लड्ड) एवं कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा एवं पंकज राय (कार्यक्रम प्रभारी) को फुल बुके देकर सम्मान किया। नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति सरिता चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विशेषता कोहबर प्रतियोगिता, अरीपन प्रतियोगिता के संग मिथिला पेंटिंग एवं 2500 दिया जलाकर परिसर को सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंकी, रीता झा, निशा झा सुनीला जी मनिषा भास्कर ममता झा रुपम झा निर्मल मिश्रा का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती विभा राय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सभी उपस्थित परिषद कार्यकारिणी सदस्य गण के सहयोग से कार्यक्रम एतिहासिक सफल रहा।उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

