सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में जदयू युवा मोर्चा के महासचिव पप्पू सिंह और जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने प्रेस बयान जारी कर विकास सिंह और गोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता जानबूझकर विधायक सरयू राय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
जदयू नेताओं ने बताया कि डिमना चौक स्थित जयपाल कॉलोनी में विधायक निधि से बनी सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जिसकी जांच उपायुक्त के निर्देश पर कराई गई। जांच में सड़क की लंबाई और गुणवत्ता सही पाई गई और शिकायत को निराधार बताया गया।
उन्होंने कहा कि अब तक संबंधित कार्य के लिए किसी को भुगतान भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद आरोप लगाए जा रहे हैं। जदयू ने दोनों नेताओं से आरोप साबित करने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

