अग्निवीर वायु भर्ती जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का उत्साह
राष्ट संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसर और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देना था।

एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा और मनदीप ने अग्निवीर योजना, पात्रता, चयन प्रक्रिया और शारीरिक-शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अनुशासन, फिटनेस और समर्पण के महत्व पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सवाल-जवाब सत्र में युवाओं की शंकाओं का समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए देश सेवा के प्रति अपनी रुचि जताई।

