Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर उस समय गरमा गया, जब टेल्को के जेम्को स्थित मछुआ बस्ती के सैकड़ों लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और मुखर बना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को सामने रखा।

    प्रदर्शन के बाद बस्ती के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बस्ती में बने सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को उसका उपयोग करने में कठिनाई हो रही है।

    लोगों के मुताबिक, मनोज मछुआ नामक व्यक्ति ने सामुदायिक भवन को अपने कब्जे में ले रखा है और आम लोगों को वहां प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। इतना ही नहीं, भवन के सामने की खाली जमीन पर भी कथित रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसका बस्ती के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

    बस्तीवासियों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर मनोज और उसके सहयोगियों द्वारा मारपीट की जाती है। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्हें धारदार हथियार से हमला कर डराने-धमकाने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।

    बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है। हालांकि, उस समय विवाद की वजह देर रात डीजे बजाने को बताया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि असली कारण सामुदायिक भवन को लेकर चल रहा विवाद ही है।

    प्रदर्शन के दौरान जिला समाहरणालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है।

    बस्ती के लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सामुदायिक भवन को कब्जामुक्त नहीं कराया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत
    Next Article सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.