Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा खदान क्षेत्र में सोमवार तड़के से रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। करीब 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में लगभग 100 ग्रामीण सुबह करीब 4 बजे से ही सड़कों पर उतर आए और खदान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया।

    आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन एरिया, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट को जोड़ने वाले मुख्य रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया। इसका असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया। इससे उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सीआईएसएफ और झारखंड पुलिस के जवान तैनात किए गए, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे और रास्ता खोलने से साफ इनकार कर दिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सेल प्रबंधन की ओर से गुवा एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार और अधिकारी अमित तिर्की मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। प्रबंधन ने प्रस्ताव दिया कि हर महीने मुंडा-मानकी संघ के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव से 2 से 3 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

    हालांकि, आंदोलनकारियों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि जब तक 500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    वार्ता विफल होने के बाद भी आंदोलन जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और खदान का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

    कामकाज पूरी तरह ठप गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र
    Next Article सरायकेला-खरसावां पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, अफवाहों पर लगाम के लिए सख्त एक्शन

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    June 17, 2026

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    June 17, 2026

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.