Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शनिवार देर रात हुई चापड़बाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बस्ती में डीजे बजाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पहुंचकर बंद करा दिया था. आरोप है कि मनोज नाग के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया

    बताया जा रहा है कि देर रात बबलू मछुआ, व्यंकटेश नायडू, रिंघु मछुआ और कृष्णा मछुआ ने मिलकर मनोज नाग पर चापड़, चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची सुनीता देवी और छोटू नाग पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया. इस हमले में छोटू नाग गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच रेफर किया गया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर, शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. पुलिस के प्रयासों के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

    चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के कदमा में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज सेवा और एकता का दिया संदेश
    Next Article बांका के शंकरपुर में “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का झारखंड के विधानसभाध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.